फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Village cow sheds need help

Kaithal News: गांवों की गोशालाओं को मदद की दरकार

Sat, 25 May 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Village cow sheds need help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ग्रामीण स्तर पर गोशालाओं को आर्थिक मदद न मिलने से भी सड़कों पर गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। दरअसल, शहर में तो व्यापारी वर्ग से जुड़े लोग गोशालाओं का संचालन करने में समर्थ होते हैं, लेकिन गांवों में स्थिति बेहद खराब है। यहां पर केवल दान व सरकार के सहारे ही गोशालाओं का संचालन होता है।

गौरतलब है कि कैथल जिले में भी ग्रामीण क्षेत्र में करीब आठ से 10 गोशालाएं हैं। इन गोशालाओं में अधिकतर केवल सरकार की ओर से दिए जाने वाले फंड का ही प्रयोग किया जाता है। जबकि बहुत कम दान राशि इन गोशालाओं में पहुंचती है।
विज्ञापन


गांवों की सड़कों पर भी है अधिक समस्या : शहर में अधिकतर सड़कें फोरलेन है। ऐसे स्थिति यहां पर गोवंश से हादसों से बचाव हो जाता है परंतु गांवों की सड़कों पर भी गोवंश होने की अधिक समस्या है। दरअसल, गांव की सड़कों पर न तो लाइट है और न ही यहां पर सड़कें चौड़ी हैं। इस कारण यहां पर लगातार रात के समय हादसों का भय बना रहता है। सीवन की गोशाला समिति के गो सेवक नरेंद्र ने कहा कि सीवन में सड़क तो दोहरी है, लेकिन यहां पर लाइटें नहीं लगी है। इस कारण यदि कोई गाेवंश सड़क पर होता है तो उसके साथ सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में गोवंश भी चोटिल होते है और वाहन चालक भी। कहा कि सरकार की ओर से जो आर्थिक सहायता दी जाती है, वह गोशाला की मांग के अनुसार नहीं है। ऐसे में गोशाला में चारे के संकट से लेकर अन्य प्रकार की समस्याएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed