फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Video made after raping a girl

Kaithal News: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Video made after raping a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका शहर की एक कॉलोनी में एक आरोपी ने 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि कॉलोनी के ही एक युवक के साथ उसकी करीब एक वर्ष से जान पहचान थी। आरोपी ने बीते वर्ष एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करके और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसे धमकी देता था कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो आरोपी उसे जान से मार देगा। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि पुलिस ने आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

कैथल। गांव भूसला एक मोटरसाइकिल चालक ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुरजीत सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 18 सितंबर को उसका 53 वर्षीय ताऊ निर्मल सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से बाहर जा रहा था। गांव की मुख्य सडक़ पर आरोपी दीपक ने तेजगति व लापरवाही से अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए उसके ताऊ की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सडक़ पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वे इलाज के लिए उसे एक अस्पताल में लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मारपीट व धमकी के दो मामलों में आठ पर केस दर्ज

कैथल। मारपीट व धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव मोहणा निवासी राजेश कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 19 सितंबर को सुबह के समय वह अपने किसी काम से पूंडरी आया हुआ था। वहां एक निजी स्कूल के पास आरोपी सुरेंद्र, नरेंद्र, दीपक व विशाल ने लाठी, डंडे व रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दूसरे मामले में गांव भूना निवासी महताब ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 17 सितंबर को सुबह के समय आरोपी बलराज, सज्जन, गोविंद व गुड्डी ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को गंडासी व लोहे की पाइप से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed