फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vice President M Venkaiah Naidu honored Harvinder Singh

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हरविंदर सिंह को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu honored Harvinder Singh
पैरा ओलंपिक में पदक विजेता हरविंदर सिंह को गुरुग्राम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को सम्मानित किया। इस दौरान हरविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को जीत के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ही सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंद दिनों की मेहनत से ओलंपिक में पदक नहीं जीता जा सकता है, बल्कि इसके लिए निरंतर प्रयास करना होता है। इस सफलता में कोच और स्वजनों का भी पूर्ण सहयोग रहा है। विदित हो कि तीरंदाजी में पैरा ओलंपिक में हरविंदर ने देश को पहला पदक (कांस्य) दिलाया है।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने हरविंदर सिंह को हरियाणा सरकार की तरफ से दिए जाने 2.5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed