{"_id":"6484dc8d662922b3f2060bb4","slug":"vehicles-filled-with-garbage-were-parked-covered-with-tarpaulin-in-napa-premises-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-434-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नपा परिसर में तिरपाल से ढककर खड़े कर दिए कचरे से भरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नपा परिसर में तिरपाल से ढककर खड़े कर दिए कचरे से भरे वाहन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका की डोर-टू-डोर एजेंसी द्वारा मोर चढ़ाई तालाब में कचरा फेंकने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने नपा प्रशासन को तत्काल प्रभाव से तालाब में कचरा फेंकने पर रोक लगाते हुए कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
इसके तहत डोर-टू-डोर एजेंसी और जिम्मेवार अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ना तय है। इनके खिलाफ समाजसेवी संगठनों ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है। उधर, डंपिंग यार्ड की ओवरफ्लो स्थिति और तालाब में कचरा डालने पर रोक लगाने के उपरांत शनिवार को डोर-टू-डोर एजेंसी को कचरा डालने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके चलते डोर-टू-डोर एजेंसी ने अपने कचरे से भरे वाहनों को नगर पालिका कार्यालय भवन परिसर की पार्किंग में तिरपाल के नीचे छिपा दिया।
लेकिन बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी टैक्स दुरुस्त करवाने पहुंचे लोगों जब भारी दुर्गंध का आभास हुआ तो युवाओं ने आखिरकार छिपाए गए कचरे के वाहनों को ढूंढ निकाला। नपा भवन से कुछ दूरी पर विश्व विख्यात प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर स्थित है। जिस प्रकार सरोवर की परिक्रमा कपिल मुनि रोड के पास नपा भवन में कचरे से भरे वाहनों को खड़ा किया गया, उससे मामला बेहद पेचीदा हो गया है। श्रद्धालुओं ने इस अव्यवस्था को स्वच्छता की आड़ में भद्दा मजाक करार दिया है। उनका कहना है कि सुबह-सायं महिलाएं प्राचीन कपिल मुनि सरोवर की परिक्रमा करती हैं। बाहर से भी पर्यटकों का नगर में आना जाना लगा रहता है। ऐसे में नपा परिसर में कचरे के वाहनों को खड़ा करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
वर्जन
नगर निकाय के कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरे को सार्वजनिक स्थल पर डंप करने के मामले में एजेंसी से संपर्क किया गया है। एजेंसी ने अधिकारियों को यार्ड से कचरे का उठान करवाने का भरोसा दिलाया है।