{"_id":"6695a14eb9a5595af604a1f4","slug":"vehicles-collide-on-cheeka-kaithal-road-video-goes-viral-kaithal-news-c-18-1-knl1004-431664-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका-कैथल मार्ग पर गाड़ियों की टक्कर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका-कैथल मार्ग पर गाड़ियों की टक्कर, वीडियो वायरल
Tue, 16 Jul 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका-कैथल मार्ग पर दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। इसमें दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई है। हालांकि गनीमत यह भी रही कि दोनों ही गाड़ियों के एयरबैग खुलने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला घायल हुई थी। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घर वापस भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, कैथल-चीका मार्ग पर गत शनिवार को दोपहर बाद दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर से हादसा हो गया। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार चीका में कैथल-चीका मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने दो गाड़ियों की टक्कर हुई। इसमें एक गाड़ी पटियाला की तरफ से और एक कैथल की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ने लगी तो तभी पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर मारने वाली गाड़ी हाईवे पर लगे डिवाइडर से टकराई और पलट गई। यह देख आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। इस टक्कर में दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के समय पेट्रोल पंप पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार ने बताया कि इसमें से एक गाड़ी पेट्रोल पंप संचालक की थी। टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे, जिससे उनमें सवार लोगों की जान बच गई। इस मामले में पुलिस के पास अभी तक शिकायत नहीं पहुंची है।