फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vehicle registration, license and registry work pending

Kaithal News: वाहन पंजीकरण, लाइसेंस व रजिस्ट्री के काम लटके

Wed, 17 Jul 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Vehicle registration, license and registry work pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समान काम समान वेतन लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में शुरू की गई कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण लघु सचिवालय और तहसील में अपने काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल के कारण जहां जिला स्तर पर सचिवालय में बने ई-दिशा केंद्र में वाहन पंजीकरण नहीं हुआ और लाइसेंस भी नहीं बन पाए। वहीं, कैथल सहित खंडों में तहसील स्तर पर रजिस्ट्री के कार्य काफी प्रभावित रहे।

हड़ताल के कारण मंगलवार को पूरे जिले में करीब 300 रजिस्ट्री लटक गई। अब यह रजिस्ट्री कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल खुलने के बाद ही हो पाएगी। वहीं, वाहन पंजीकरण न होने के कारण लोग दर-दर भटकते दिखाई दिए। हड़ताल के चलते किसी भी प्रकार की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन को कम से कम लोगों के काम करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तो करवानी चाहिए। परंतु ऐसा नहीं किया गया है। हड़ताल के चलते जिलेभर में ई-दिशा केंद्र व तहसीलों में कार्यरत सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल करनाल में दिए जा रहे धरने में हिस्सा ले रहे हैं। जिले में इस समय 70 कंप्यूटर प्रोफेशनल हड़ताल में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


परेशानी, लोगों की जुबानी

मंगलवार सुबह ई-दिशा केंद्र में अपना लाइसेंस बनवाने के लिए आया था। यहां आकर देखा तो सभी काउंटर खाली पड़े। जानकारी मिली कि सभी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में उसका इतना दूर से आना सफल नहीं हुआ और वह काफी परेशान रहा। जिला प्रशासन को लोगों को की परेशानी को देखते हुए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। -अमित कुमार, मांडी गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस करवाने के लिए लघु सचिवालय पहुंचा था, लेकिन यहां कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते लाइसेंस नहीं बन पाया। यदि कोई हड़ताल होती है तो आम जन को सूचित किया जाना चाहिए या फिर इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। वह लगातार दो दिन से सचिवालय में धक्के खा रहा है। सोमवार को दोपहर एक बजे इंतजार करके वापस लौट गया था।

-मनदीप सिंह, गांव नौच

ये हैं कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की मांगें



कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्य सुभाष ने बताया कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ से जुड़े ये कंप्यूटर ऑपरेटर डिस्ट्रिक्ट आईटी सोसाइटी का केंद्रीय करण करके बजट का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने की मांग भी है। कैटिगिरी/पद अनुसार समान काम समान वेतन देने, समान काम समान वेतन लागू करने, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सरकार की रेगुलराइजेशन पॉलिसी के तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने की मांग भी है।


तहसीलों में हड़ताल के चलते काम काज ठप

ढांड। तहसीलों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते काम काज ठप हो गया है। जिससे लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे है। उप तहसील ढांड में दो दिनों से सन्नाटा पसरा रहा।

लोग अपने कार्यों के लिए आए लेकिन कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटरों की खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर मायूस होकर वापस लौट गए। तहसील में अपने काम को लेकर आए किसानों ने बताया कि इस समय उन्हें पैसे की सख्त जरूरत थी। जिसकी पूर्ति के लिए उन्हें बैंक से कृषि भूमि पर लिमिट बनवानी थी। सब बैंक की ओर से सभी कागजात तैयार है लेकिन जब तहसील में आए तो पता चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है। जिससे उनका काम नहीं हो सका।


किसानों का कहना है कि ना जाने यह हड़ताल कब तक चलेगी, लेकिन उनके तो सब काम अधर में लटक गए है। जब तक हड़ताल नही खुलती तब तक उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि ढांड उप तहसील में सप्ताह में केवल दो दिन मंगलवार व शुक्रवार के दिन ही रजिस्टि्रयों से संबंधित कार्य होते है। जोकि मंगलवार के दिन से ही बंद पड़े है। उप तहसील ढांड में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराधा, पिंकी देवी व महावीर नैन ने बताया कि प्रदेश स्तर पर हरियाणा कंप्यूटर प्राफेशनल संघ की मुख्य मांगे जिला आई टी सोसाइटी का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed