फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vegetable brokers showed anger, market closed

Kaithal News: सब्जी आढ़तियों ने दिखाया गुस्सा, मंडी बंद

Thu, 21 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vegetable brokers showed anger, market closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडवांस फीस भरने और उसमें 40 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के विरोध में सब्जी मंडी के नाराज आढ़तियों ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की। विरोध की जानकारी होने पर सुबह सब्जी बेचने के लिए कोई भी किसान मंडी नहीं पहुंचा। हड़ताल के चलते जिले में पूंडरी, कलायत, ढांड, सीवन व चीका की मंडियां भी बंद रही। एक दिन की हड़ताल के चलते जिले में सब्जी मंडी में 20 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

गौरतलब है कि आढ़तियों ने एक सप्ताह पहले ही सब्जी मंडी बंद रखने का एलान किया था। इसके वजह से न तो कोई सब्जी विक्रेता पहुंचा और न ही कोई खरीदार पहुंचा। यह हड़ताल पूरे प्रदेश की 114 सब्जी मंडियों में थी। बताया जा रहा है कि यदि सरकार के साथ आढ़तियों की सकारात्मक बातचीत नहीं हुई तो यह हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, कैथल सब्जी मंडी में 77 आढ़ती सब्जी का कार्य करते हैं। हड़ताल के दौरान किसी भी आढ़ती ने अपनी दुकान नहीं खोली।

कोरोना कॉल में बढ़ाई थी एक प्रतिशत फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सतीजा ने कहा कि पहले सब्जी मंडी आढ़तियों पर मार्केट फीस नहीं होती थी। यह कम से कम साढ़े आठ वर्ष रही। इसके बाद कोरोना काल में हरियाणा सरकार ने सब्जी आढ़तियों पर एक प्रतिशत मार्केट फीस और एक प्रतिशत एचआरडीएफ लगा दिया। यह सरकार ने आढ़तियों को यह बोलकर लगाया कोरोना कॉल है हमें टैक्स की जरूरत है, हमें टैक्स दो। आढ़तियों ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम चलाया। उस समय आढ़तियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता को सब्जियां उपलब्ध करवाई और टैक्स भी भरा। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने फीस में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने कहा कि जब तक वे माल नहीं बेचेंगे, वे एडवांस फीस कैसे भरेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल का मुख्य कारण यही है कि सरकार इस नोटिस को वापस ले और इसको रद्द करे। पहले की तरह आढ़तियों को जीरो प्रतिशत पर लाया जाए, ताकि इससे आम जनता और किसान का फायदा हो सके। टैक्स नहीं होगा तो किसान व जनता दोनों का फायदा होगा।


प्रधान वीरेंद्र सतीजा ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर की सब्जी मंडियों के मंडी प्रधान कुरुक्षेत्र में सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती से मिले थे, उन्होंने आढ़तियों को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे। इसी सप्ताह में बात करने के लिए कहा है। प्रधान ने कहा कि वार्ता सरकार के साथ सकारात्मक हुई तो ठीक अन्यथा आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर उपप्रधान राजकुमार कालड़ा, प्रेमचंद जिंदल, पिंकू, प्रदीप बागड़ी, राजकुमार ठकराल व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed