Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ved Prakash became the state spokesperson of the Vaishya community.

Kaithal News: वेद प्रकाश गर्ग बने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश प्रवक्ता

Tue, 02 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ved Prakash became the state spokesperson of the Vaishya community.
वेद प्रकाश गर्ग। - फोटो : ग्रामीणों से मुखातिब पूर्व आईएएस डॉ. कमल टावरी।
वेद प्रकाश गर्ग बने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश प्रवक्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन में बदलाव करते हुए वेद प्रकाश गर्ग को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पूर्व वे संगठन की युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत थे।



गत 17वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। वेद प्रकाश गर्ग ने छात्र इकाई अध्यक्ष और अध्यक्ष जैसे पदों पर संगठन में अपनी शुरुआत की थी। इसके अलावा, वे लंबे समय तक युवा प्रदेश महासचिव के रूप में भी सक्रिय रहे और संगठन को मजबूत बनाने तथा युवा हितों की आवाज उठाने में योगदान दिया।
विज्ञापन




उनकी मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप छात्र इकाई से शुरू हुआ उनका सफर अब प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंच चुका है। वेद प्रकाश गर्ग अग्रवाल समाज कैथल की अग्रवाल युवा सभा के चार बार उपप्रधान रह चुके हैं और राजनीतिक रूप से नगर पार्षद चुनाव में हिस्सा लेने के साथ भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न जिलास्तरीय पदों पर भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपनी नियुक्ति पर वेद प्रकाश गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला, महासचिव राजेश सिंगला, बलराम गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed