{"_id":"6a7e19eb8792f7de9b0d8357","slug":"vanshika-takes-first-place-in-the-100-meter-race-sdm-school-rajound-wins-in-kho-kho-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153722-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में वंशिका, खो-खो में एसडीएम स्कूल राजौंद प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में वंशिका, खो-खो में एसडीएम स्कूल राजौंद प्रथम
Fri, 14 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खेल स्टेडियम में आयोजित खेलों में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजीव गांधी खेल स्टेडियम, रोहेड़ा में खंड राजौंद की अंडर-11 लड़के एवं लड़कियों की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहेड़ा के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। नोडल अधिकारी सोहन पाल ने बताया कि खो-खो, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, एथलेटिक्स, शतरंज सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
परिणाम
n
एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में एसडीएम स्कूल, राजौंद की वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसएमएसपीएस सोंगल की कुसुम दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सीताराम स्कूल, किठाना की इशू स्वामी प्रथम और एसएमएसपीएस सोंगल की कुसुम द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में भी इशू स्वामी ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसडीएम स्कूल, राजौंद की अंजलि दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
n
खो-खो प्रतियोगिता में एसडीएम स्कूल, राजौंद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती हाई स्कूल, रोहेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोगरी की टीम प्रथम और सत्य भारती स्कूल की टीम द्वितीय रही।
n
शतरंज में एमडी स्कूल, राजौंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्सा-कस्सी में सत्य भारती स्कूल की टीम प्रथम और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोगरी की टीम दूसरे स्थान पर रही।