फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vansh, Bhavya and Jatin were the winners in the Yogasana sports competition in Kaithal.

Kaithal News: योगासन खेल प्रतियोगिता में कैथल में वंश, भव्या और जतिन रहे विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vansh, Bhavya and Jatin were the winners in the Yogasana sports competition in Kaithal.
योग प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता - फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
गुहला-चीका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग व खेल विभाग के सहयोग से जिले के सातों खंडों में ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैथल खंड में वंश, भव्या और जतिन अपने-अपने आयु वर्ग में विजेता रहे।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश के मार्गदर्शन और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के निर्देशन में कैथल, कलायत, राजौंद, पुंडरी, ढांड, सीवन व गुहला खंडों में प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया। डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि जिलेभर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कुल 326 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैथल खंड में 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में अशोक मित्तल, डॉ. राजेंद्र कुमार और डॉ. सुनीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कलायत खंड में 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि गुहला खंड में सर्वाधिक 68 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त राजौंद में 21, पूंडरी में 45, ढांड में 37 और सीवन में 51 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कलायत स्थित एमडीएन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय कांसल ने जिला प्रशासन व आयुष विभाग की ओर से योग व स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि योगासन खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, आत्मसंयम और स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने बताया कि योग भारत की प्राचीन व अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नियमित योग अभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मिनी राठी, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. किरण दीप, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. ममता मेहला, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. विक्रमजीत और डॉ. सुमित खरबंदा उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता

योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्रियाएं करती छात्रा। प्रवक्ता- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed