{"_id":"680a8695645249d92d0b7974","slug":"vaishali-first-in-singing-and-pooja-second-in-speech-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631701-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गायन में वैशाली प्रथम और भाषण में पूजा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गायन में वैशाली प्रथम और भाषण में पूजा द्वितीय
Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के युवा रेडक्रॉस के छात्रों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तर युवा रेडक्रॉस शिविर में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में किया गया था। इस मौके पर वैशाली ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरकेएसडी कॉलेज की टीम ने नाटक में दूसरा स्थान हासिल किया।
शिविर में आरकेएसडी कॉलेज के 10 छात्रों के साथ काउंसलर डॉ. सूरज वालिया शामिल हुए। इसका उद्देश्य छात्रों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य, आहार और योग से संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षण देना था। छात्रों ने सभी प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया और कुल छह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
नाटक में आरकेएसडी कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में पूजा द्वितीय और नारा लेखन में युवराज तृतीय रहे। युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ कैम्पर पुरस्कार मिला। पूजा, अभिषेक, प्रिंस, अश्वनी और मनु रानी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला, समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिविर निर्देशक प्रो डीएस राणा ने छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी। शिविर के दौरान छात्रों ने खजियार, जो हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है, उसका भी दौरा किया और प्राचार्य तथा समन्वयक के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा कर धन्यवाद दिया।