फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Utensil market decorated for purchase in Dhanteras, good business expected

Kaithal News: धनतेरस में खरीद के लिए सज गया बर्तन बाजार, अच्छा व्यापार होने की उम्मीद

Wed, 08 Nov 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Utensil market decorated for purchase in Dhanteras, good business expected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दीपावली पर्व के लिए बाजार गुलजार हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से बाजार में बढ़ी रौनक देखते ही बनती है। बर्तन बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं।

बाजार में लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में उमड़ रही भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी बाजार में भीड़ देखने को मिली। पूरे दिन लोग खरीदारी करते नजर आए। इस बार सबसे ज्यादा पीतल के बर्तन लोगों को भा रहे हैं लेकिन ज्यादातर अपनी जरूरत के अनुसार बर्तन खरीदेंगे।

खासकर स्टील के बर्तनों की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद बताई जा रही है। दीपावली की खरीदारी के चलते बाजारों में मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है। धनतेरस पर्व पर ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद दुकानदारों को है।
विज्ञापन


धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी, बर्तन, वाहन की खरीदारी करने के साथ-साथ धनिया के बीज, नमक, झाड़ू को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। बाजारों में अभी से दिवाली की खरीदारी के लिए गांव और शहर के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धनतेरस पर्व को लेकर बाजार में इस बार पीतल के बर्तन आकर्षण का केंद्र बने हुए है, जो कि 50 रुपये से लेकर 25 हजार तक के दामों में उपलब्ध हैं। पीतल के बर्तनों में गिलास, प्लेट, कढ़ाही, कुकर को जहां काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ साथ तांबा के गिलास, कप को भी लोग भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि तांबा के गिलास में पानी पीने से कई रोगों से बचाव रहता है।
पीतल के बर्तन रहेंगे आकर्षण का केंद्र

दुकानदार दर्शन सैनी ने कहा कि लोगों की परंपरा है कि एक बर्तन धनतेरस पर के अवसर पर घर पर जरूर लाएं। इस बार पुरानी परंपरा के अनुसार पीतल के बर्तनों में कली की जाती थी, इससे पीतल के बर्तन का भीतरी भाग चमक जाता था। उन बर्तनों की मांग लोग ज्यादा करने लगे हैं। वहीं मुरादाबाद के पतीला के डिमांग भी बढ़ ही है। जो कि 750 से 850 तक उपलब्ध है। तांबे में जग, बोतल, वाटर कैंपर, जार, पूजा के लिए पीतल की थालियां 200 से लेकर 1400 तक हैं।


अच्छा व्यापार रहने की उम्मीद

दुकानदार अमन कुमार ने कहा कि वह बर्तन का व्यापार कर रहे हैं। इस बार पीतल के बर्तन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। पीतल के बर्तन 50 रुपये से लेकर 15 हजार के डिनर सेट तक इस बार उपलब्ध है। दूसरे बर्तनों में भोजन बनाने पर बीमारी का खतरा ज्यादा रहता था, लेकिन अब पीतल के बर्तनों में खाना बनाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकेगा। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर व्यापार अच्छा रहेगा। इस बार स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed