फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   uria over in punjab

पंजाब के कई क्षेत्रों में यूरिया खत्म, हरियाणा पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
uria over in punjab
पंजाब में किसान आंदोलन के कारण यूरिया की सप्लाई बाधित है। ऐसे में वहां के किसानों ने हरियाणा से यूरिया खाद हासिल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हरियाणा में पंजाब बॉर्डर पर स्थित शहरों से अपने रिश्तेदारों व जानकारों के नाम से लोग यूरिया खाद खरीद रहे हैं। इसे लेकर हरियाणा में कृषि विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी दुकानों पर लगाई है, जहां से यूरिया खाद के पंजाब जाने पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण मालगाड़ियों का संचालन बंद है, जिसका असर अब यूरिया आपूर्ति पर नजर आ रहा है। गेहूं की फसल में बुआई के बाद पहली बार होने वाली सिंचाई के समय यूरिया की जबरदस्त डिमांड रहती है। हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों में गेहूं का खूब उत्पादन होता है। इस कारण अब पंजाब के किसानों ने हरियाणा का रुख किया है। कैथल जिले के गुहला-चीका व कैथल सहित कलायत हल्का के कई गांवों और पूंडरी तक भी पंजाब का किसान अपने रिश्तेदारों व जानकारों के माध्यम से यूरिया खरीदने का प्रयास कर रहा है। जिला कृषि उपनिदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि पंजाब में यूरिया की किल्लत के कारण जिले से भी यूरिया खरीदने का प्रयास किया गया, जिस कारण प्रत्येक दुकान पर कर्मचारी की तैनाती की गई है। स्थानीय किसानों की हर हाल में जरूरत पूरी की जाएगी। जिले में 70 हजार एमटी पूरे सीजन की डिमांड है, जिसमें से 50 हजार एमटी यूरिया की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed