फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Updating Aadhaar card becomes a problem

Kaithal News: आधार कार्ड अपडेट करवाना बना परेशानी

Fri, 29 Nov 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Updating Aadhaar card becomes a problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आधार कार्ड अपडेट करवाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आए दिन उप तहसील कार्यालय ढांड में आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। वीरवार को अधिकतर ग्रामीणों के आधार कार्ड अपडेट नहीं हुए, जिससे उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा।

जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड अपडेट करने के लिए उप तहसील ढांड में एक ही कर्मचारी को लगाया हुआ है। वह सुबह 10 से 12 बजे तक आधार कार्ड अपडेट के लिए कार्य करता है। आधार कार्ड अपडेट करने वाले कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि एक आधार कार्ड को अपडेट करने में लगभग पांच मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन


ऐसे में दो घंटे में औसतन 20 से 25 ही आधार कार्ड अपडेट हो पाते हैं। उसके पास बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन का कार्य भी करना होता है। ऐसे में उसे सामाजिक पेंशन के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए घर जाकर भी जांच करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिए उसने 10 से 12 बजे तक का समय आधार कार्ड अपडेट के लिए रखा हुआ है। ग्रामीण रोशनी देवी, मितलेश, खुशी, आरजू व संदीप ने बताया कि पहले बीडीपीओ कार्यालय में जाते हैं। जब वहां पर आधार कार्ड अपडेट करने वाला नहीं मिलता तो तीन किलोमीटर का सफर तय करके तहसील में आते हैं। जब तक तहसील में आते हैं तब तक लंबी लाइन लग जाती है और जब उनकी बारी आती है तो 12 बज चुके होते हैं। 12 बजे के बाद आधार कार्ड अपडेट करने का काम बंद कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन सितंबर से बीडीपीओ कार्यालय में डीआईटीएस के तहत आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य बंद पड़ हुआ है। अगर बीडीपीओ कार्यालय में भी आधार कार्ड अपडेट करने के लिए डीआईटीएस के तहत कर्मचारी को वहां आधार कार्ड अपडेट के लिए डयूटि लगाई जाए तो ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

उप तहसील कार्यालय में लगभग प्रतिदिन 100 की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आते है, लेकिन महज 20 से 25 लोगों के ही आधार कार्ड अपडेट हो पाते हैं।

वीरवार को भी लगभग 70 लोगों को 12 बजे के बाद बिना काम करवाए ही वापस जाना पड़ा, इनमें छह नवजात बच्चे भी शामिल थे।

मेरे संज्ञान में यह मामला आज ही आया है। प्रशासनिक अधिकारियों को बीडीपीओ कार्यालय ढांड मैं आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए बोल दिया जाएगा। मेरे हलके की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -सतपाल जांबा, भाजपा विधायक, पूंडरी विधानसभा
कबड्डी अकादमी में मिले नशे के खाली टीके
पाई। हलका विधायक सतपाल जांबा ने वीरवार को कबड्डी अकादमी पाई का दौरा किया। वहां पर उनको खिलाड़ी तो नहीं मिले, बल्कि नशे के खाली टीके जरूर मिले। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए बताया कि लगता है कि जो अकादमी खिलाड़ियों के काम आनी थी, वह नशा करने के काम आ रही है।

उन्होंने बताया कि उनको पता चला था कि पाई में प्रदेश की एकमात्र कबड्डी एकादमी अधूरी पड़ी है तो वह उसको देखने आए हैं। यहां आकर देखा तो इस अकादमी की स्थिति जर्जर हो रही है। यदि इसकी शीघ्र ही सुध नहीं ली गई तो सरकार का करोड़ों रुपया बेकार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पाई युवाओं के लिए कबड्डी हब तो है, परंतु वे खिलाड़ी अपने दम पर ही खेल रहे है। इस एकादमी से उनको कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उसके हॉस्टल आदि सब बेकार होते जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि वे इस बारे में सरकार को अवगत करवा कर जल्द ही पहले इसका अधूरा कार्य पूरा किया जाएगा। उसके बाद अगले कार्य के बारे में सोचा जाएगा। उन्होंने पिछले विधायक पर भी आरोप लगाए कि यदि वे इस ओर ध्यान देते तो इस अकादमी की स्थिति ऐसी नहीं होती। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक साल के अंदर इसमें खिलाड़ी खेलने लग जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed