फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unveiling of the statue of Guru Ravidas in Ramgarh Pandava

Kaithal News: रामगढ़ पांडवा में गुरु रविदास की प्रतिमा का अनावरण

Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of Guru Ravidas in Ramgarh Pandava
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। रामगढ़ पांडवा गांव में रविवार को पूर्व शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और डॉ. बी.आर. आंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। ससुराल गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हरियाणवी परंपरा के अनुसार उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित हवन में गीता भुक्कल ने आहुति डाली और मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये तथा भंडारे के लिए 51 हजार रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं द्वारा दिए गए संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है। गीता भुक्कल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज से ऊंच-नीच का भेद मिटाने की शुरुआत की और नारी शिक्षा पर विशेष बल दिया। उनका संदेश था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने भक्ति आंदोलन के माध्यम से सामाजिक चेतना जगाई, वहीं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी।
विज्ञापन


सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की युवा शक्ति रोजगार के अभाव में विदेशों की ओर पलायन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार केवल विकास के दावे कर रही है, जबकि धरातल पर वास्तविक विकास नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महिला सरपंच कविता सहारण, बलबीर सिंह भुक्कल, कर्नल बनी सिंह, डॉ. दलबीर सिंह भुक्कल, राजमल, पवन कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, जोगेंद्र सहारण, गुरुदेव सहारण, अशोक सहारण, पूर्णचंद शर्मा, सुनील धीमान, गंगा बिशन, आभे राम भुक्कल, अनिल भुक्कल, रामदेवी रामगढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed