फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   University team won gold thanks to Mukesh and Raman

Kaithal News: मुकेश व रमन की बदौलत विवि टीम ने जीता स्वर्ण

Tue, 30 May 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
University team won gold thanks to Mukesh and Raman
ढांड। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स लखनऊ में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के दो छात्रों मुकेश कुमार और रमन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके प्रदर्शन की मदद से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि 24 से 27 मई तक यूपी के लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था। इसमें कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के मुकेश कुमार और बीएससी स्पोर्ट्स तृतीय वर्ष के रमन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल में मद्रास यूनिवर्सिटी की टीम को 3-0 से हराया। इसके बाद फाइनल में साउथ की मैंगलोर यूनिवर्सिटी को भी 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। विवि की टीम ने नॉर्थ जोन में लगातार 19 बार स्वर्ण और अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण, सात सिल्वर और खेलो इंडिया में दूसरी बार गोल्ड प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि 14 वर्षों से महाविद्यालय के वालीबाल कोच बलकार सिंह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed