फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   United Kisan Morcha expelled Bhakiyu Chadhuni faction

संयुक्त किसान मोर्चा कैथल ने भाकियू चढ़ूनी गुट को किया निष्कासित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha expelled Bhakiyu Chadhuni faction
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा जिला कैथल की बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा, किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, मजदूर किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), सर्वजात-सर्व खाप, खेत मजदूर यूनियन संगठनों ने भाग लिया। भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि भाकियू चढ़ूूनी गुट ने प्रदर्शन को तारपीडो करने की कोशिश की लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी और इसमें शामिल लोगों ने उसे विफल कर दिया है। जिला संयुक्त किसान मोर्चा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और दिल्ली संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय के अनुसार चढूनी गुट कैथल को जिला संयुक्त किसान मोर्चा कैथल से अप्रैल 2022 तक निष्कासित कर दिया गया है। यदि दिल्ली एसकेएम, भाकियू चढूनी गुट का निष्कासन अप्रैल के बाद भी जारी रहता है तो यह फैसला जिला कैथल में भी लागू रहेगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा कैथल के जो भी कार्यक्रम होंगे, भाकियू चढूनी गुट कैथल को उसमें भाग लेने की इजाजत नहीं होगी। इसके अतिरिक्त जो भी किसान संगठन, किसान मोर्चे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहेगा या राजनीतिक चुनाव में भाग लेगा, उसके साथ भी संयुक्त किसान मोर्चा का कोई संबंध नहीं होगा। यह निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस मौके पर जिया लाल, भरत सिंह बेनीवाल, भीम सिंह बेनीवाल, जयप्रकाश शास्त्री, ओम प्रकाश ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू के चढ़ूनी गुट के जिला प्रधान होशियार गिल प्यौदा ने मंगलवार को सुबह सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे का एलान कर दिया। एक साक्षात्कार में गिल ने कहा कि वे अन्य साथियों के लिए यह जिम्मेवारी छोड़ रहे हैं लेकिन किसानों के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे। किसी को भी किसान हितों से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed