फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   unemployment allowance and saksham yuva fraud

बेरोजगारी भत्ता एवं सक्षम युवा योजना में गड़बड़झाला उजागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
unemployment allowance and saksham yuva fraud
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के माध्यम से क्रियान्वित बेरोजगारी भत्ता एवं सक्षम युवा योजना में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। कुछ कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों और विभाग के एक कर्मी की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर बेरोजगारों को मिलने वाला भत्ता हड़प लिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद मामला उजागर होने पर आरोपियों की ओर से करीब चार लाख की राशि जमा भी कराई गई है। साथ ही उपायुक्त और विभागीय उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

सक्षम युवा योजना के तहत सरकार की ओर से बारहवीं पास युवा को काम मिलने पर 6500 रुपये, बीए पास को 7000 और एमए पास को 9000 रुपये और काम न मिलने पर बारहवीं पास को 900 रुपये, बीए पास को 1500 और एमए पास को 3000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। विभाग की ओर से यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है, लेकिन आरोप है कि कुछ सीएससी संचालकों और विभागीय कर्मी की मिलीभगत से बेरोजगारों के कागजातों के साथ खुद का खाता नंबर देकर लाखों की राशि हड़प ली गई है। यही नहीं एक कर्मचारी तो खुद विभाग में काम करने के बावजूद सक्षम युवा के तौर पर मेहनताना भी ले चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा कई कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने बेरोजगार युवाओं के कागजात प्रयोग कर धोखाधड़ी की है।
विभाग द्वारा प्रारंभिक तौर पर जुटाई गई जानकारी में गड़बड़ी उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच में कई बेरोजगारों को, जिनके कागजात इस धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए हैं, उन्हें कार्यालय बुलाकर जानकारी हासिल की गई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके खाते में यह राशि नहीं आई है। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी ऋतु चहल ने महज इतना कहा कि वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी गई है, जिसमें कुछ खातों में राशि बिना योग्य पात्र के गई हुई है। इस संबंध में विभाग के आला अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। साथ ही डीसी महोदय को भी मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बोले-
रोजगार कार्यालय में घोटाले के संबंध में डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि उनकी जानकारी में मामला आया है। विभाग की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed