{"_id":"69a33f8d3122bff53b007e6e","slug":"undertook-skill-training-to-enhance-livelihood-kaithal-news-c-245-1-kht1013-145737-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आजीविका बढ़ाने के लिए लिया कौशल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आजीविका बढ़ाने के लिए लिया कौशल प्रशिक्षण
गांव कुराड़ में पराली से हस्तकला बनाने का प्रशिक्षण लेती महिलाएं
Link Copied
कलायत। महिलाओं के उद्यमिता विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में कलायत खंड के कुराड गांव में पराली से हस्तशिल्प एवं कला पर आधारित दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रांट थॉर्नटन भारत और जीआईजेड द्वारा आरसेटी कैथल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 27 फरवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में कुल 40 ग्रामीण महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन छत्तीसगढ़ से आईं मास्टर ट्रेनर एवं पराली कला विशेषज्ञ धनेश्वरी द्वारा किया जा रहा है। वह प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से यह सिखा रही हैं कि कृषि अपशिष्ट मानी जाने वाली पराली को किस प्रकार उच्च मूल्य वाले हस्तशिल्प उत्पादों में बदला जा सकता है। ग्रांट थॉर्नटन भारत के कंसल्टेंट प्रसून साधुखां ने कहा पराली जैसे अपशिष्ट का उपयोग कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। इस प्रशिक्षण का आयोजन इस उद्देश्य से किया है कि महिलाएं कृषि अवशेष प्रबंधन से जुड़ें और इससे मूल्य संवर्धन कर सकें। यह प्रशिक्षण जीआईजेड और ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में संचालित फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य अवशेष आपूर्ति शृंखला को मजबूत करना और अवशेष के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।