फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Understand geography by linking it to practical life: Pradeep

भूगोल को व्यावहारिक जीवन से जोड़कर समझें : प्रदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Understand geography by linking it to practical life: Pradeep
राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और भूगोल विषय की व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से भूगोल विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक प्रदीप कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रदीप कुमार ने भूगोल विषय के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन तथा मानव एवं पर्यावरण के बीच पारस्परिक संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूगोल को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे दैनिक जीवन और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों से जोड़कर समझना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानचित्र अध्ययन, भौगोलिक घटनाओं के विश्लेषण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों को प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed