{"_id":"69e91057a3e38fe9d2086139","slug":"undergraduate-admission-applications-will-begin-on-may-7-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148316-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 7 मई से शुरू होंगे स्नातक दाखिले के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 7 मई से शुरू होंगे स्नातक दाखिले के आवेदन
विज्ञापन
कैथल। जिले के कॉलेजों में स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिले के लिए 7 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार जिले के 16 कॉलेजों में दाखिले होंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 25 जून तक कॉलेज पोर्टल पर सीटों का विवरण, विषय संयोजन और अन्य जानकारी अपलोड की जाएगी। 7 मई से 7 जून तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 8 जून तक आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का मौका दिया जाएगा। 9 जून से 6 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर आवेदन सत्यापन किया जाएगा जबकि 2 जून तक सभी आवेदकों को आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जून से 10 जुलाई तक तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण की मेरिट सूची 10 जून को जारी होगी जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 से 15 जून तय की गई है। दूसरे चरण की मेरिट सूची 16 जून और तीसरे चरण की 17 जून को जारी होगी। इसके अलावा 18 से 22 जून तक फीस जमा होगी और 24 जून से पहले चरणों में बची सीटों के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। 25 जून को रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 26 जून को 100 रुपये शुल्क के साथ स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 3 से 10 जुलाई तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ भी दाखिले किए जा सकेंगे।
शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार परिणाम से पहले ही दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को समय पर तैयारी का मौका मिलेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।