फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Under the slogan of cleanliness, heaps of garbage are lying, fear of falling behind in the garbage-free city again.

Kaithal News: स्वच्छता स्लोगन के नीचे ही लगा कूड़े के ढेर, गार्बेज फ्री सिटी में फिर पिछड़ने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Under the slogan of cleanliness, heaps of garbage are lying, fear of falling behind in the garbage-free city again.
करनाल रोड पर स्वच्छता स्लोगन के नीचे ही लगे कूड़े के ढेर। संवाद
कैथल। शहर को साफ-सुथरा बनाने के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। शहर में दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में स्वच्छता के स्लोगन लिखे हैं, वहीं ठीक उनके नीचे ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों और बाजारों को कचरा मुक्त करने में नगर परिषद पूरी तरह पिछड़ रही है। इसके कारण आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में कैथल के एक बार फिर गार्बेज फ्री सिटी की रैंकिंग में पिछड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। तकनीकी खामियों के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण का मुख्य पोर्टल पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ा है। इस वजह से नगर परिषद वाटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी (कचरा मुक्त शहर) की श्रेणियों के लिए अंतिम आवेदन नहीं कर पा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जरूरी मुख्य दस्तावेज पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं लेकिन पोर्टल न चलने से अंतिम प्रक्रिया अटकी हुई है।
विज्ञापन

दो श्रेणियों में दाव, दावों में कितना दम?
नगर परिषद इस बार मुख्य रूप से दो प्रमुख श्रेणियों में प्रतिभाग करने जा रहा है। पिछले वर्ष कैथल नगर परिषद का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा था। इस बार परिषद के अधिकारी व्यवस्था में सुधार का बड़ा दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार कमियों को दूर कर लिया गया है और रैंकिंग में सुधार निश्चित है। दावों के उलट शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर सुबह से ही कचरा बिखरा रहता है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाते हैं। सामान्य दिनों में बाजारों में गंदगी का आलम रहता है जिससे शहर की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार की सख्त जरूरत
शहरवासी नरेश कुमार, रामेश्वर नीमवाला व अन्य का कहना है कि यदि समय रहते मुख्य बाजारों से कचरा हटाने और कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) को दुरुस्त नहीं किया गया, तो दावों के बावजूद कैथल की रैंकिंग गिरना तय है। पोर्टल शुरू होते ही तकनीकी औपचारिकताएं तो पूरी हो जाएंगी लेकिन जमीनी स्तर पर फैली गंदगी सर्वे की टीम के सामने नगर परिषद के दावों की पोल खोल देगी।

जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। अबकी बार रैंकिंग में सुधार की पूरी तैयारियां हैं। लोगों से भी अपील है कि शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

करनाल रोड पर स्वच्छता स्लोगन के नीचे ही लगे कूड़े के ढेर। संवाद

करनाल रोड पर स्वच्छता स्लोगन के नीचे ही लगे कूड़े के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed