फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Under Operation Smile, 78 missing people were found and handed over to their families.

Kaithal News: ऑपरेशन स्माइल के तहत 78 गुमशुदा को ढूंढ परिजनों को सौंपा

Tue, 16 Jul 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Under Operation Smile, 78 missing people were found and handed over to their families.

विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस ने जुलाई में ‘ऑपरेशन स्माइल’ मुहिम चलाई। इस दौरान 78 गुमशुदा को ढूंढ परिजनों को सौंपा तो उनके चेहरे खिल गए। एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों को आदेश दिए थे कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आमजन से बेहतर तालमेल बनाते हुए मानव तस्करी करने वालों पर नकेल कसे।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी कड़ी में ऑपरेशन मुस्कान टीम में शामिल पीएसआई सुमित, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई विरेंद्र कुमार, एएसआई राजेश, एचसी सरोज व महिला सिपाही शीतल की टीम ने 15 दिनों में गुमशुदा बच्चों, अन्य नगारिकों सहित 78 लोगों को ढूंढ उनके परिवारजनों को सौंपा। इसी दौरान भीख मांग रहे नौ बच्चों व विभिन्न जगहों पर बाल मजदूरी करने वाले छह बच्चों को खोजकर उनके परिवारजनों के समक्ष बाल कल्याण समिति कैथल में उनकी काउंसलिंग करवाई। इस दौरान ईंट भट्ठा तथा फैक्ट्री मालिकों को समझाया गया कि बच्चों से मेहनताना करवाना बाल अपराध की श्रेणी में आता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed