फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Uncle accused of rape, case registered

Kaithal News: चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Uncle accused of rape, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला हिसार के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने अपने ही चाचा पर उसे कैथल की एक कॉलोनी में लाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 40 वर्षीय चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती की ओर से महिला थाने में दी गई शिकायत के अनुसार पहले उनका परिवार कैथल की एक कॉलोनी में रहता था। बाद में वे जिला हिसार में रहने लगे। उसे बैंक में बचत खाता खुलवाना था। इसके लिए उसने अपने चाचा को बताया तो उन्होंने कहा कि बैंक में खाता खुलवाने के लिए उसे कैथल जाना होगा और वहां से अपने पुराने दस्तावेज लाकर बैंक में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


11 जुलाई को रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति उसे कैथल में उनके पुराने घर में ले गया। देर होने के कारण वे रात के लिए वहीं रुक गए। वहां पर रात के समय आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि इस मामले में कैथल महिला थाना में जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। घटनाक्रम कैथल का होने के कारण हिसार पुलिस ने केस यहां भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed