फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unannounced cut in Pundri-Fatehpur, MLA arrived at night

Kaithal News: पूंडरी-फतेहपुर के अघोषित कट, रात में पहुंचे विधायक

Tue, 28 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Unannounced cut in Pundri-Fatehpur, MLA arrived at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भीषण गर्मी में जब रात के नौ बजे बिजली गुल होने के बाद देर रात तक बिजली नहीं आती तो कस्बे के लोग परेशान होकर विधायक रणधीर सिंह गोलन के पास ही फोन करने शुरू कर देते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक रणधीर गोलन ने पावर हाउस में खुद जाकर मौका जांचा।

जांच के दौरान पाया कि वहां से जेई, एसडीओ और एक्सईएन लाइन खराब होने के बावजूद अपनी डयूटी में कोताही बरतते हुए, बिजली सप्लाई चलाने का कोई प्रयास नहीं करते दिखे। विधायक ने वहीं से सभी अधिकारियों को फोन किया, परंतु किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


विधायक ने वहां कार्यरत लाइनमैन से पूछा कि आप लोगों ने इस स्थिति से अपने अधिकारियों को अवगत करवाया या नहीं, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहां पर मौजूद सभी कर्मचारी एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। विधायक तीन बजे तक वहीं बैठे रहे और किसी भी अधिकारी ने जिम्मेवारी को समझते हुए वहां आना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लाइनमैन वहां आए और विधायक के निर्देश पर बिजली लाइन फाल्ट को दूर कर दोनों गांवों की बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई। गोलन ने कहा कि पूंडरी और फतेहपुर की जनता इतनी भारी गर्मी में त्राहि-त्राहि कर रही है और ये अधिकारी अपने वातानुकूलित कमरों में चैन से सो रहें हैं। ये सरकार को भी ठेंगा दिखाने का काम कर रहें हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे, ताकि भविष्य में पूूंडरी हलका वासियों को किसी की लापरवाही की वजह से कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed