{"_id":"5dcef9ed8ebc3e547c0d2c59","slug":"ultrasound-machine-kaithal-news-knl118324189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी में मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन से पंजाब और हरियाणा में चल रहा था लिंग परीक्षण का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी में मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन से पंजाब और हरियाणा में चल रहा था लिंग परीक्षण का धंधा
विज्ञापन
ultrasound machine
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। सात साल से पंजाब और हरियाणा के गांव और शहरों में एसयूवी मोबाइल अल्ट्रा साउंड के जरिए लिंग परीक्षण करने का शुक्रवार को खुलासा हुआ है। यह धंधा पंजाब निवासी एक लैब टेक्नीशियन एसयूबी गाड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन को रखकर करता था। इस मामले में कैथल की पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार कर लिया है। इसे गिरफ्तार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने एक महिला को ग्राहक बनाकर अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा था। गिरफ्तार किए गए फर्जी डाक्टर ने स्वीकार किया है कि वह कई साल से इस गैर कानूनी धंधे में लिप्त रहा है।
सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 30 हजार रुपये लेकर एसयूवी गाड़ी में अल्ट्रासाउंड करने का धंधा चला रहा है। इस सूचना के बाद सीएमओ ने डा. संजीव गोयल, डा. गौरव पूनिया, डा. नीलम कक्कड़ की अगुवाई में टीम का गठन किया। जिसमें एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर विभाग के डीपीएम नरेंद्र कुमार के साथ भेजा गया। नरेंद्र ने इस व्यक्ति से संपर्क करके अल्ट्रासाउंड करवाने के बारे में बात की। उसने 30 हजार रुपये की मांग की।
शुक्रवार को तय बातचीत अनुसार इस व्यक्ति ने नरेंद्र व फर्जी ग्राहक को गांव उरलाना में बुलाया। जहां उसने गाड़ी के अंदर ले जाकर महिला का अल्ट्रासाउंड करते हुए उसके गर्भ में लडक़ी होने की जानकारी दी और इसके लिए गाड़ी में ही 30 हजार रुपये ले लिए। ईशारा मिलते ही पुलिस ने विभाग की टीम के साथ मौके पर छापा मार कर उसे काबू कर लिया। साथ में उसके ड्राईवर को काबू करते हुए गाड़ी को भी जब्त कर लिया। दोनों की पहलचान पंजाब के मलेरकोटला के पास जडोली खुर्द गांव निवासी मलकीत व कुलविंद्र के रुप में हुई। उन्हें बाद में समाधां पुलिस चौकी में ले जाया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
गाड़ी से बरामद हुई अल्ट्रासाउंड मशीन व नशीली दवाएं
पुलिस ने गाड़ी से एक मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन, नशीली दवाएं व एमटीपी किट का पूरा पैकेट बरामद किया। साथ ही तीस हजार रुपये की राशि भी उससे बरामद कर ली। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महज एलटी का कोर्स किए हुए है और पिछले छह-सात साल से वह अल्ट्रासाउंड का गोरखंधा कर रहा है। उसके खिलाफ पंजाब व हरियाणा में इससे पूर्व पांच मामले दर्ज हो चुके हैं।
3 लाख रुपये में लुधियाना से खरीदी थी अल्ट्रासाउंड मशीन
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने तीन लाख रुपये में लुधियाना से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी थी। मोबाइल अल्ट्रासाउंड को अपनी एसयूवी कार में फिट किया हुआ था। इस काम के लिए वह एक ड्राईवर भी रखता था। सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिले में विभाग ने गुप्त सूचना के बाद यह छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी गुहला किशोरी लाल ने कहा कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।