फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Udaipur-Chandigarh Express will start operating this month

Kaithal News: उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन इसी माह

Tue, 02 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Udaipur-Chandigarh Express will start operating this month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दो माह पहले ही उत्तर रेलवे की ओर से वाया रोहतक, जींद, कैथल और अंबाला के रास्ते उदयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा की गई थी। अब रेलवे इसकी तिथि तय करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन आगामी 15 दिनों में शुरू की जा सकती है। हालांकि रेलवे ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने रेक भी उपलब्ध करवा दिया है। फिलहाल कैथल से अंबाला-चंडीगढ़ के रास्ते केवल एक ही ट्रेन चल रही है। नई ट्रेन शुरू होने से जिलेभर के यात्रियों को सीधे राजधानी चंडीगढ़ जाने में बड़ी राहत मिलेगी और बसों के महंगे किराए से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 20989-20990 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मंजूरी मिल चुकी है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से हर वीरवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे रवाना होगी, जबकि उदयपुर से हर बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे चलेगी। सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ और दो दिन उदयपुर से इसका संचालन होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चंडीगढ़ से धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर चर्चा की थी। इसी कड़ी में इस नई ट्रेन का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया तेज की गई है। रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच यह ट्रेन महत्वपूर्ण है।

ट्रेन का मार्ग

अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, अजमेर और चंदेरिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। इससे चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


ट्रेन में होंगे 22 एलएचबी कोच

ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो सेकंड एसी, सात थर्ड एसी, सात स्लीपर, चार जनरल कोच, एक जनरेटर कार और एक एसएलआर कोच शामिल हैं। ये कोच तेज रफ्तार पर अधिक सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं तथा 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed