फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths who came to clean the tank of Pundri's oil mill died due to suffocation.

Kaithal News: पूंडरी के ऑयल मिल के टैंक की सफ़ाई करने उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत

Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Two youths who came to clean the tank of Pundri's oil mill died due to suffocation.
पूंडरी, कैथल। पूंडरी स्थित लक्ष्मी ऑयल मिल में तेल टैंक की सफाई करने उतरे मिल के दो कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे में 42 वर्षीय जसवंत उर्फ माला निवासी बरसाना व 36 वर्षीय पवन उर्फ विक्की सैनी निवासी पूंडरी को अपनी जवान गंवानी पड़ी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मिल मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पूंडरी पुलिस स्टेशन के पीछे लक्ष्मी ऑयल मिल में ऑयल टैंक की सफाई करने के लिए पहले बरसाना निवासी जसवंत टैंक में उतरा और उसके बाद पवन निवासी पूंडरी टैंक में उतर गया। इससे पहले वो कुछ समझ पाते दोनों लड़खड़ा टैंक में ही गिर गए। हालांकि बाहर खड़े तीसरे व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसका दम घुटने लगा तो वो बाहर निकल आया।
विज्ञापन


उसी समय मिल के नजदीक रहने वाले निर्मल सिंह वहां से गुजर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि ऑयल टैंक में दो व्यक्ति बेहोश होकर गिर गए है। निर्मल सिंह बिना कुछ सोचे समझे टैंक में उतर गए और उन्होंने विक्की सैनी को तुरंत बाहर निकाल लिया जब विक्की को बाहर निकाला तो उसकी सांस चल रही थी। विक्की को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को दी शिकायत में पवन के छोटे भाई विवेक ने कहा है कि उसका भाई लक्ष्मी ऑयल मिल पर पिछले आठ सालों से काम करता था और रोजाना की तरह आज सुबह करीब आठ बजे मिल में गया था। वो भी किसी काम से उसे मिलने गया था तब उसके भाई ने उसे बताया कि उसका काम पैकिंग का है, लेकिन मिल मालिक उस पर जबरदस्ती दबाव डाल रहे है कि आज वो टैंक साफ करे। थोड़ी देर बाद उसका भाई अपने साथी जसवंत के साथ टैंक में उतर गया और देखते ही देखते दोनों की दम घुटने से बेहोश हो गए और जब तक लोगों ने उन्हें बाहर निकाला उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मिल मालिक संदीप व रजनीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी, जिस पर वे यहां पहुंचे थे। ऑयल टैंक की सफाई करने उतरे दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक पवन सैनी उर्फ़ विक्की विवाहित है और उसकी केवल तीन बेटियां हैं जबकि जसवंत अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


——————————
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed