{"_id":"691384ac76c2ebd7bf0a8004","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-case-registered-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140541-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान, मुकदमा दर्ज
Wed, 12 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। राजौंद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना राजौंद कस्बे की है। यहां जींद रोड पर अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय नरेश कुमार निवासी राजौंद की मौत हो गई।
नरेश बाइक से शहर के मुख्य मार्ग पर गया हुआ था। तभी रास्ते में एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मारी और मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
इस संबंध में मृतक के भाई सलिंद्र की शिकायत पर थाना राजौंद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना राजौंद थाना क्षेत्र के गांव सेरधा में हुई। यहां सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 34 वर्षीय मनी राम की मौत हो गई। वह असंध में टेलर का काम करता था और रोजाना बस से घर लौटता था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह बस से उतरकर घर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल कैथल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई विक्रम की शिकायत पर थाना राजौंद में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताय कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
कैथल। गांव बरोट में हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डेरा बरोट के बलबीर सिंह ने ढांड पुलिस को शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को जब उसके मामा अजमेर सिंह निवासी शामली जिला करनाल बाइक पर सवार होकर गांव बरोट से जा रहे थे तो एक अज्ञात कर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद