फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two year old innocent died due to collision with private school bus

Kaithal News: निजी स्कूल की बस की टक्कर से दो साल की मासूम की मौत

Sat, 02 Mar 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Two year old innocent died due to collision with private school bus
कैथल। शहर के एक निजी स्कूल की बस चालक ने गांव नरड़ में करीब दो साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ बड़े भाई को स्कूल भेजने के लिए बस तक छोड़ने गई थी। बस की टक्कर से बच्ची की मौत के बाद बस चालक ये कहकर भागने लगा कि उसका स्कूल मालिक बहुत पावरफुल है पर बाद में ग्रामीणों ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने के बाद स्कूल बस चालक और स्कूल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नरड़ निवासी रामपाल ने तितरम थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी शहर में प्रिंटिंग प्रेस है। एक मार्च को वह और उसके भाई बलिंद्र की पत्नी बिंदिया अपनी दो साल की बेटी तनवी के साथ अपने लड़के तनीश को स्कूल में भेजने के लिए बस तक छोड़ने जा रही थी। वह भी अपने बेटे आर्व व रियान को बस में बैठाने के लिए जा रहा था। जब वे गली पार करने लगे तभी तेज गति से आ रही एमडीएन ग्लोबल स्कूल की बस चालक ने उसके भाई बलिंद्र की लड़की तनवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तनवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शिकायकर्ता ने कहा कि वे पहले भी स्कूल के मालिक को बस चालक की शिकायत कर चुके है कि यह लापरवाही से बस चलाता है, लेकिन स्कूल के संचालक व मालिक ने उनकी इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बस चालक की पहचान पाई गांव के कृष्ण के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने बस चालक व स्कूल के मालिक विनोद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तितरम थाना एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed