{"_id":"67d8803d6a3b4e037f00b0f6","slug":"two-vehicles-loaded-with-cattle-caught-on-the-expressway-kaithal-news-c-18-1-knl1004-604124-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक्सप्रेसवे पर गोवंश से भरे दो वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक्सप्रेसवे पर गोवंश से भरे दो वाहन पकड़े
Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे पर रविवार को देर रात पुलिस ने गोवंश से भरे दो वाहन पकड़े जिसमें एक गाय और तीन बैल मिले। गोरक्षा दल ने ट्रक रोकने की कोशिश की तो चालक और परिचालक ने उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे पर गो तस्करी का यह दूसरा मामला सामने आया है। चार दिन पहले भी गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा था।
पंजाब गो रक्षा दल से हन्नी भाई की सूचना पर कैथल गो रक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि दो वाहनों में गाय व सांडों को भर गुरुग्राम ले जाया जा रहा है। करनैल, अनिल, राजू आदि ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने वाहनों पर नजर रखना शुरू किया। पंजाब की और से करीब 11ः30 पर इंट्रा टाटा व महेंद्रा सुपारो आते दिखाई दिए।
शक के आधार पर हम लोगों ने उनका पीछा किया। तो कुछ दूरी के बाद वाहनों को रोका गया। एक वाहन में दो सांड़ लदे थे और दूसरे वाहन में दो सांड व एक गाय लादी गई थी। जब चालकों से गाय व सांड को लोडकर ले जाने बारे परमिट व लाइसेंस दिखाने को कहा तो वे लोग कोई कागज पेश न कर पाए।
विज्ञापन
थाना प्रबंधक जय भगवान सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। राजू की शिकायत पर अपराध धारा 13(1)हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
इस मौके पर गो रक्षा दल के बलकार सिंह, पवन मान, हरपाल, कबीर, डॉ. पवन, सनोज, राकेश, अनिल व कलायत से अनिल शामिल रहे।