फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two teenagers were taken hostage with the help of a pistol

कैथल: पिस्तौल के बल पर दो किशोरों को बनाया बंधक, एक से किया कुकर्म

Wed, 25 Aug 2021 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 12:26 AM IST
सार

पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी बांडू उर्फ गुरजंट के खिलाफ धारा 365, 377, 506 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two teenagers were taken hostage with the help of a pistol
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

चीका थाने के अधीन आने वाले गांव में एक युवक पिस्तौल के बल पर दो किशोरों को बंधक बनाकर मोटरसाइकिल पर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर एक के साथ पिस्तौल के बल पर कुकर्म किया और दूसरा किशोर किसी तरह से उसके चंगुल से छूटने में सफल रहा। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि 22 अगस्त को रात नौ बजे उसका 15 वर्षीय बेटा और 16 वर्षीय भतीजा रक्षाबंधन पर्व होने के कारण दुकान बंद करके घर वापस आ रहे थे। इस दौरान बांडू उर्फ गुरजंट नामक व्यक्ति बाइक पर वहां पहुंचा, जो नशे की हालत में था। उसने दोनों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने जेब से देसी पिस्तौल निकाल ली और दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठने का इशारा किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक उन्हें सुनसान जगह पर ले गया। युवक ने उसके बेटे के सिर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इतने में उसका भतीजा किसी तरह वहां से जान बचाकर उसके पिता के पास पहुंचा और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इससे पूर्व वह उसके बेटे के साथ कुकर्म कर चुका था। पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी बांडू उर्फ गुरजंट के खिलाफ धारा 365, 377, 506 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed