फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two successful in teacher eligibility test

Kaithal News: शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो सफल

Sat, 19 Oct 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two successful in teacher eligibility test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो प्राध्यापिकाओं ने सफलता हासिल की। इसमें विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका राधा ने फिजिकल साइंस में रैंक 106 के साथ 95.1 परसेंटाइल और ईशिका ने केमिकल साइंस में 108 रैंक के साथ 97.3 परसेंटाइल के साथ जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इसके अलावा एमए अंग्रेजी की छात्रा मधु (सत्र-2023) ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर कॉलेज का मान बढ़ाया। प्राध्यापिकाओं के साथ छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर ख़ुरानिया ने कहा कि कॉलेज प्राध्यापकों के साथ पूर्व छात्रा ने इस परीक्षा को क्वालीफ़ाई कर कॉलेज का मान बढ़ाया। प्राचार्या डॉक्टर आरती गर्ग ने कहा कि हमारे कॉलेज का स्टाफ बहुत मेहनती है। सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने यूजीसी-एनटीए नेट पास करने वाली प्राध्यापिका व छात्रा सहित सभी स्टाफ को बधाई दी। मौके पर अंग्रेज़ी विभाग के प्राध्यापक वर्ग से डॉ. मोनिका गुगलानी व कुसुम एवं विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा नासिर व वेदिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


यूजीसी नेट का परिणाम जारी

यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजो की जांच कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। यहां पर उसे एप्लीकेशन नंबर, डेटऑफ बर्थ सहित अन्य जानकारी भरकर नतीजा हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed