फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two Saraswati Sarovar will be built in Syosar forest

Kaithal News: स्योंसर जंगल में बनाए जाएंगे दो सरस्वती सरोवर

Fri, 01 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two Saraswati Sarovar will be built in Syosar forest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सरस्वती धारा को पुनर्जीवित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरस्वती बोर्ड स्योंसर जंगल में लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में दो सरस्वती सरोवर बनाएगा। इस परियोजना को वन विभाग और वाइल्ड लाइफ विभाग के सहयोग से अंजाम दिया जाएगा।

वीरवार को सरस्वती बोर्ड, वन विभाग और वाइल्ड लाइफ टीम ने संयुक्त रूप से चिह्नित स्थलों का सर्वेक्षण किया। सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि सरोवर निर्माण के साथ-साथ जंगल सफारी के लिए मार्ग भी चिह्नित किए गए हैं, ताकि आम लोग जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां रहने वाले पशु-पक्षियों और प्रवासी पक्षियों को भी नजदीक से देख सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल वन्य जीवों को जल स्रोत उपलब्ध होंगे, बल्कि जंगल की हरियाली भी बनी रहेगी। सरोवर बनने के बाद प्रवासी पक्षियों को फायदा मिलेगा। इसके साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा। धुम्मन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत राज्य में अधिक से अधिक जलाशयों (वाटर बॉडी) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भू-जल स्तर में सुधार हो और पशु-पक्षियों को प्राकृतिक रूप से जल स्रोत मिल सकें। अभी तक सरस्वती बोर्ड द्वारा लगभग 15 वाटर बॉडी विकसित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वाइल्ड लाइफ निदेशक मुकेश वर्मा, इंस्पेक्टर बीएस मेहरा, वन विभाग के जिला अधिकारी सुख प्रसाद तथा सरस्वती बोर्ड के एसई अरविंद कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed