{"_id":"616c4d7365529d799625337c","slug":"two-people-including-woman-died-in-road-accidents-kaithal-news-knl867895113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति व एक अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।
पहले में शनिवार देर रात्रि गांव बाबा लदाना में आयोजित मेले में जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। गांव थेह नेवल निवासी जगबीर (31) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 15 अक्तूबर को उसका पिता राजबीर सिंह व चाचा सतपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाबा लदाना में आयोजित दशहरा के मेले में रात्रि नौ बजे रवाना हुए थे। जैसे ही वे डेरा गरजा सिंह के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने उसके पिता की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता मोटरसाइकिल सहित सड़क की दूसरी ओर गिर गए। पीछे-पीछे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसका चाचा भी वहां पहुंच गया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर चोटों के कारण उसके पिता राजबीर की मौत हो गई। तब तक मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसी प्रकार दूसरे मामले में शहर में चीका रोड स्थित ड्रेन के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक व अन्य महिला चोटिल हो गई। गांव सैर निवासी ऋषिपाल(40) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह खेती बाड़ी का काम करता है। रविवार दोपहर को वह अपनी मां राधा को दवाई दिलाने के लिए शहर में आ रहा था। साथ गांव की ही महिला महिंद्रो बाइक पर बैठ गई। उसके बाद जैसे ही वे कैथल ड्रेन से थोड़ा आगे पट्टी अफगान के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह व महिंद्रो (40) सड़क के किनारे गिर गए और उसकी मां सड़क की तरफ गिर गई। उसकी मां राधा(65) के सिर में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वे दोनों भी चोटिल हो गए। घटना के बाद गांव के कई व्यक्ति मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल दाखिल कराया। तब तक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।