{"_id":"6788126d09cd72dfac03b86f","slug":"two-people-died-in-road-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-561413-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका खंड के महमूदपुर गांव में बस का इंतजार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद उसके तीन बेटे घायल हो गए। गुहला थाना की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, कैथल-चीका रोड पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई।
गुहला थाना की पुलिस को दी गई शिकायत में जिला पटियाला के रतनहेड़ी गांव निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि उसके पास तीन बेटे हैं। 13 जनवरी को तीनों बेटे व उसकी पत्नी अमनदीप कौर को उसकी बहन बलजीत कौर के पास लोहड़ी का शगुन देने के लिए जाना था। ये सभी बस अड्डा महमूदपुर पर बस अड्डा पर बस के इंतजार में खड़े थे। उस दौरान समाना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को समाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से महिला अमनदीप कौर को पटियाला के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, उत्तर प्रदेश के बुंदूगढ निवासी सन्नी ने कैथल शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसका 28 वर्षीय भाई अमित 13 जनवरी को दोपहर के समय कैथल की इंप्लाइज कॉलोनी से गुजर रहा था तो एक अज्ञात बस चालक ने अपनी बस को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी थाना शहर प्रभारी सनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, पाडला में कार की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा व साला घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पाडला निवासी संजीव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 जनवरी को दोपहर के समय जब वह अपने साले रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से गुजर रहा था तो एक अज्ञात कार चालक ने अपनी कर को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उनके बाइक को टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। बाद में कार चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि जांच की जा रही है।