फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people died and eight were injured when their auto-rickshaw collided with a speeding car.

Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से ऑटो में सवार दो लोगों की गई जान, 8 घायल

Wed, 15 Apr 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two people died and eight were injured when their auto-rickshaw collided with a speeding car.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। असंध रोड पर राजौंद के नजदीक सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगोने से ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं सात अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान सेरधा गांव निवासी सुनील (50) और शमशेर (50) के रूप में हुई है।

राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में सेरधा निवासी बलकार सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को वह अपने साथियों पवन, शमशेर, कुलदीप, प्रवीन, जॉनी, संदीप, नवाब सिंह और राजेश के साथ ऑटो में सवार होकर असंध से तूड़ी बांधने का काम कर अपने गांव लौट रहे थे। ऑटो को सुनील कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे जब उनका ऑटो असंध से राजौंद की ओर गांव खुरड़ा के पास पुलिस नाके से करीब 200 मीटर आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक कार ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उनकी साइड में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क से दूर जा गिरा और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शमशेर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और भाग निकले कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सतपाल, राजौंद थाना प्रभारी




शमशेर ने टांग खोई, सुनील को सिर-पेट में आई थी गंभीर चोट
सोनू थुआ
कैथल। असंध रोड पर राजौंद के नजदीक सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद घायल करीब 15 से 20 मिनट तक सड़क पर ही तड़पते रहे, लेकिन उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल सकी। हादसा इतना भयावह था कि शमशेर (50) की टांग कटकर अलग जा गिरी। वहीं सुनील के सिर और पेट में गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया और बाद में उसकी भी मौत हो गई।

घायल प्रवीण ने बताया कि काफी देर बाद पीछे से आ रहे एक कार चालक युवक ने हालात को देखते हुए डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब गांव सेरधा निवासी मजदूर असंध क्षेत्र से तूड़ी बांधने का काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

ऑटो को सुनील कुमार (50) चला रहा था। रात करीब 11 बजे गांव खुरड़ा के पास पुलिस नाके से लगभग 200 मीटर आगे पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही कार ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क से दूर जा गिरा और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक सुनील अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटों का परिवार छोड़ गया है, जिनमें एक बेटा दिव्यांग है। वहीं शमशेर के परिवार में दो बेटे हैं। दोनों ही मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घरों में मातम पसरा हुआ है।


छह साल से साथ करते थे मजदूरी

बलकार सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों पवन, सुनील, शमशेर, कुलदीप, प्रवीण, जॉनी, संदीप, नवाब सिंह और राजेश के साथ हर साल तूड़ी बांधने का काम करते थे। पिछले करीब छह वर्षों से इसी काम से सभी का गुजारा चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed