{"_id":"6adcf683f7871187300fc102","slug":"two-more-suspects-from-a-gang-that-stole-cables-from-fields-have-been-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157025-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेत से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेत से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। जिले के राजौंद थाना क्षेत्र के गांव नंदकरण माजरा में खेतों से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी करने के मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जींद के अपोलो रोड निवासी अमन उर्फ बच्ची और गांव दालमवाला निवासी मोहित है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की 83 फीट केबल तार बरामद की है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों नए आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कई किसानों के खेतों से चोरी की थी केबल
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव नंदकरण माजरा निवासी शमशेर सिंह ने शिकायत दी थी कि 29 सितंबर की रात उसके खेत से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी हो गई थी। आसपास के खेतों में पता करने पर सामने आया कि गांव के अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से भी केबल तार चोरी हुई है। शिकायत के अनुसार सुमित, बलविंद्र, बलवंत, सुरेश, जगजीत, छतरपाल, शमशेर और रामनिवास के खेतों से भी तार चोरी होने की घटनाएं हुई थीं। शिकायत के आधार पर थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की थी।
पहले गिरफ्तार आरोपियों से भी हुई थी बरामदगी
मामले की जांच एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, चोरी की 122 फीट तार, 766 ग्राम तांबे की तार और अन्य औजार बरामद किए थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।