फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two more arrested for instigating suicide

Kaithal News: आत्महत्या को उकसाने में दो और गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested for instigating suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाथापाई व शिकायत देने से आहत बुजुर्ग के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौच गांव निवासी नरेश कुमार व गुरपाल शामिल हैं। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नौच निवासी महिला संतोष रानी की शिकायत के अनुसार दो दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे वह और उसका पति चूड़िया राम अपने खेत में गए थे। खेत के पड़ोसी नरेश ने खुंभी फार्म किया हुआ है। खुंभी फार्म पर काम करने वाले मजदूर का बच्चा उनके खेत के रास्ते पर शौच कर रहा था। उसके पति ने बच्चे के माता-पिता को बुलाकर बोला कि आप बच्चों को हमारे खेत में शौच न करने दो।
विज्ञापन


बच्चे की मां ने कॉल करके खुंभी फार्म के मालिक नरेश को बुला लिया। कुछ ही देर में वहां एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से नरेश, गुरपाल, अमित व चंद्रभान उतरे। उन्होंने आते ही उसके पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी। धमकी दी कि तुझे इतना जलील कर देंगे कि जीने लायक नहीं रहोगे। आरोपियों के बुलाने पर कुछ देर बाद वहां पुलिस की गाड़ी पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घर लौटने के बाद भी उसका पति बेचैन था। कुछ ही देर में पुलिस चौकी क्योड़क से कॉल आई कि चूड़िया राम के खिलाफ शिकायत आई हुई है। यह पता लगने पर वह बार-बार यही कहने लगा कि इतनी बेइज्जती होने के बाद जीने का कोई फायदा नहीं है। कैथल से दवाई लाने की बात कहकर उसका पति घर से निकला था। शाम के समय पता चला कि पति चूड़िया राम ने खेत में जाकर जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपियों नरेश, गुरुपाल, अमित व चंद्रभान ने चूड़िया राम को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed