फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two members of a cyber fraud gang were arrested from the forests of Mewat.

Kaithal News: मेवात के जंगलों से साइबर ठग गिरोह के दो गुर्गे काबू

Thu, 07 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two members of a cyber fraud gang were arrested from the forests of Mewat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मोहम्मद मकसूद और नासिम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मेवात क्षेत्र के जंगलों में छिपकर लोगों को फोन कर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि देवीगढ़ रोड निवासी सिमरन ने शिकायत दी थी कि 26 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसके पिता परमजीत का दोस्त मनोज बताया और कहा कि उसके पिता ने 90 हजार रुपये भेजने को कहा है। उसने गूगल पे के माध्यम से लेन-देन करने की बात कही।
विज्ञापन


आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए पहले 10 रुपये, 10 हजार रुपये और 20 हजार रुपये के फर्जी ट्रांजैक्शन मैसेज भेजे। इसके बाद उसने यह कहकर झांसा दिया कि गलती से ज्यादा पैसे भेज दिए गए हैं और कुछ राशि वापस करने को कहा। झांसे में आकर सिमरन ने पहले 12,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर ‘आयुष्मान शिवहरे’ नाम से एक क्यूआर कोड भेजा। इस पर भरोसा करते हुए पीड़िता ने अपने खाते से 27 हजार रुपये और अपनी मां के खाते से 48 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक और क्यूआर कोड भेजकर आरोपी ने 20 हजार रुपये और ठग लिए। इस प्रकार कुल 1,07,800 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने थाना साइबर क्राइम टीम का गठन किया। एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और मेवात के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी जंगलों में बैठकर फोन से लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपी नासिम को जेल भेज दिया गया है, जबकि मोहम्मद मकसूद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed