फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two masked accused opened fire at the door of the house, case registered

Kaithal News: दो नकाबपोश आरोपियों ने चलाई मकान के दरवाजे पर गोली, केस दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two masked accused opened fire at the door of the house, case registered
ढांड। गांव कौल में दो नकाबपोश आरोपियों ने एक मकान के दरवाजे पर गोली चला दी और फरार हो गए। मकान मालिक को गोली चलने के बारे में उस समय पता चला जब परिवार को सुबह सफाई करते समय गोलियां आंगन में पड़ी मिली। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कौल निवासी दलबीर सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 16 फरवरी को उसके परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने के लिए गए थे। रात करीब 10.30 बजे गली में से तेज धमाके की आवाज आई। उसने अनुमान लगाया कि कोई आवारा किस्म के लड़के मोटरसाइकिल से पटाखे बजा रहे हैं। उसके बाद करीब 11.40 बजे रात्रि को फिर आवाज आई। वह कमरे से बाहर छत पर आया तो उसने दो लड़कों को गली में देखा। इनमें से एक लड़का मोटरसाइकिल पर बैठा था और दूसरा गली में खड़ा था। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुए थे। 17 फरवरी को जब घर पर उसकी पत्नी बनिता देवी सफाई कर रही थी तो उसकी पत्नी ने बताया कि घर के दरवाजे पर गोली लगने का निशान है और एक गोली नुमा धातु आंगन में पड़ी हुई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। ढांड थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि कौल निवासी दलबीर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया। मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए है। मौके से गोली के दो खाली खोल मिले है। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed