{"_id":"664fd09e81e2121ee5013ee4","slug":"two-married-women-missing-case-registered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395946-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो विवाहिता लापता, मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो विवाहिता लापता, मामले दर्ज
Fri, 24 May 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों से दो विवाहिता लापता हो गईं। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 19 मई को रात के समय उसकी 30 वर्षीय पुत्रवधु बिना बताए घर से चली गई। वह साथ में उसके चार साल के पौते को भी ले गई और अभी तक वापस नहीं लौटी है। जांच अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 मई को उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। जांच अधिकारी नीतू ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादकलायत गई बेटी लौटी नहीं, रिपोर्ट दर्ज
कैथल। एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी कलायत गई लेकिन फिर घर नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 मई को सुबह के समय उसकी 21 वर्षीय बेटी घर से कलायत गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जांच अधिकारी मनिता ने बताया कि पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद