फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two liquor smugglers arrested

Kaithal News: दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two liquor smugglers arrested
कैथल। शराब तस्करी के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 24.5 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी भागल पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव रत्ता खेड़ा निवासी कुलदीप के मकान पर दबिश दी। वहां भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी कुलदीप को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चलती भट्टी सहित आधी बोतल हथकड़ी शराब व भट्टी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले में थाना चीका पुलिस ने नई अनाज मंडी में स्थित चाय की दुकान पर दबिश देकर आरोपी चीका निवासी सागर को 24 बोतल शराब सहित काबू कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवादकिशोरी का अपहरण, पिता ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव से अज्ञात आरोपी एक किशोरी का अपहरण कर ले गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी 16 वर्षीय बेटी को बंधक बनाकर अपहरण कर ले गया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed