{"_id":"61ad1dc54ce02b55c42c1658","slug":"two-killed-in-two-road-accidents-kaithal-news-knl9182428","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
कैथल। करनाल रोड और रामगढ़ में दो सड़क हादसों में बाइकसवार युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में करनाल रोड कैथल गली नंबर 9 के सामने कार की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में भानपुरा निवासी सोमदत्त ने बताया कि वह करनाल रोड के सामने अपनी दुकान पर पेंट करवा रहे थे। उनके 63 वर्षीय पिता जिले सिंह अपनी दुकान के सामने कुर्सी पर बैठे हुए थे। सवा एक बजे के करीब करनाल की तरफ से एक कार का ड्राइवर तेज रफ्तार से अपनी कार को चलाता हुआ आया। उनके पिता को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद पिता चोटिल हो गए। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया। चोटिल जिले सिंह को परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां पर उनकी मौत हो गई है। मृतक जिले सिंह को सोमदत्त, रामनिवास व सुरेंद्र तीन पुत्र हैं। सभी मजदूरी का काम करते है।
दूसरे मामले में बड़सीकरी कला रतनपुरा डेरा निवासी विशाल दीप ने पुलिस को शिकायत दी कि वे शादी समारोह में कलायत आए थे। उसका भाई भी हरविंद्र भी शादी में आया था। वे गाड़ी में सवार होकर रतनपुरा जा रहे थे। जब वे गांव रामगढ़ पहुंचे तो उनसे आगे हरविंद्र पाल बाइक पर था। इसी बीच एक वाहन चालक ने हरविंद्र पाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।