फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two killed in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव बस्तली जिला करनाल निवासी पाला राम ने पुलिस को शिकायत दी है वह मजदूरी करता है। उसके दो लड़के व एक लड़की है। बड़े लड़के की उम्र 32 साल थी। वह भी मजदूरी करता था। उसका बेटा राजेन्द्र कुमार सुबह गांव सांच से कबाड़ी की रेहड़ी भरकर रसीना कबाड़ी बेचने के लिए जा रहा था। वह भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने बेटे के पीछे-पीछे किसी काम से गांव रसीना जा रहा था। इसके बाद उसका बेटा राजेन्द्र गुरु ब्रहामन्द फैक्टरी के पास पहुंचा तो सड़क पर गलत साइड में खड़े ट्रक में उनकी मोटरसाइकिल टकराई। इस हादसे में उनके बेटे की गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञान वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव पबनावा निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता हूं और गांव पबनावा का पूर्व पंच हूं। 12 जुलाई को वह कुरुक्षेत्र से वापस अपने गांव पबनावा आ रहा था। जैसे ही वह गणेश भट्ठा पबनावा के नजदीक पहुंचा तो यहां सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद व्यक्ति के पास जाकर देखा तो उसके सिर व शरीर पर अन्य जगहों पर चोट व घसीटे जाने के निशान थे। इससे उन्होंने अंदेशा हुआ कि अज्ञात व्यक्ति की दुर्घटना में चोट लगने से मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed