फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two killed after being hit by a train

Kaithal News: ट्रेन की चपेट में आने से दो की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two killed after being hit by a train
मृतक भरथो देवी। सोशल मीडिया
कैथल। जिले में दो अलग-अलग मामलों में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एक हादसा शहर में चंदाना रोड फाटक के पास हुआ।
विज्ञापन

दूसरा हादसा ढांड रेलवे स्टेशन के पास हुआ। लोगों ने जैसे ही ट्रैक पर पड़े युवक को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस की दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जीआरपी टीम ने दोनों मामलों में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि चंदाना रोड के पास हुए हादसे में मृतक युवक की पहचान कैथल के रहने वाले बुधराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वे मूल रूप से रोहतक के थे लेकिन वहां से आकर कैथल में रह रहे थे। वे विवाहित थे और यहां पर मजदूरी करते थे। बुधराम के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में मृतक महिला की पहचान बैंक कॉलोनी कैथल की निवासी भरथो देवी के रूप में हुई है। वे ट्रैक पार करते समय ढांड रेलवे स्टेशन के पास रेल की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

महिला मानसिक रूप से परेशान थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक भरथो देवी। सोशल मीडिया

मृतक भरथो देवी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed