फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two injured in fight, case against four

Kaithal News: मारपीट में दो घायल, चार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two injured in fight, case against four
कैथल। बिरथेबहरी गांव में चार आरोपियों ने एक परिवार के दो युवकों पर कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिरथे बाहरी गांव के सिंधर सिंह ने राजौंद थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के रामचंद्र, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व सिमरजीत के साथ झगड़ा चल रहा है। उसका बेटा सुखविंदर सिंह गांव के बाहर काम करता है। जब उसका बेटा सुखविंदर घर लौटा तो सिमरजीत ने उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद ही रात साढ़े आठ बजे रामचंद्र, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व सिमरजीत कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गए। जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed