फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two injured in Explosion due to gas cylinder leak at Kaithal

कैथल में हादसा: गैस सिलिंडर की जांच के समय धमाका, घर के परखचे उड़े, रसोई धवस्त, कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त

Fri, 21 Jan 2022 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

धमाके के कारण घर की रसोई के परखच्चे उड़ गए। घर में बाहर खड़ी बाइक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घर की मोंटी भी गिर गई है।

विज्ञापन
Two injured in Explosion due to gas cylinder leak at Kaithal
कैथल में घर में सिलिंडर लीक होने से धमाका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में खुराना रोड पर सब इंस्पेक्टर के घर में लीकेज गैस सिलिंडर की जांच करते समय जोरदार धमाका हुआ। हादसे में सब इंस्पेक्टर और गैस सिलिंडर की जांच कर रहा कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि धमाके के साथ रसोई के ऊपर रखी पानी की टंकी फट गई और सिलिंडर की आग एकदम से बुझ गई, नहीं तो आगजनी से जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के घर में गैस सिलिंडर न चलने के कारण उसकी जांच के लिए बुढाखेड़ा निवासी रामेश्वर का बुलाया गया था। रामेश्वर सिलिंडर की जांच कर ही रहा था कि अचानक लीकेज के साथ ही जोर का धमाका हुआ। इसमें सब इंस्पेक्टर सुरेश और रामेश्वर बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


धमाका इतना जबरदस्त था कि घर में रसोई के ऊपर बनी मोमटी गिर गई। उसके ऊपर रखी पानी की टंकी भी टूट गई, जिससे टंकी का सारा पानी नीचे आ गया और धमाके में जो आगजनी हुई, वह बुझ गई। साथ ही दोनों घायलों के ऊपर भी एकदम से पानी आने के कारण उनके कपड़ों में लगी आग बुझ गई, जिससे उनका भी बचाव हो गया। हालांकि धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे न सिर्फ घर में दरारें आ गईं, बल्कि बाहर खड़ी बाइक व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पड़ोसी के घर में भी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि सिलिंडर जांच करने आए कर्मी की बाइक पर टंगे तीन अन्य सिलिंडरों तक धमाके की आंच नहीं पहुंची। अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद पड़ोसियों ने तुरंत सुरेश और रामेश्ववर को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण घर के भवन और सामान सहित करीब करीब पंद्रह से बीस लाख रुपये नुकसान की संभावना जताई जा रही है। 

सब इंस्पेक्टर की पत्नी बोली - भगवान का शुक्र है जान बच गई

हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहीं दो बेटियां योगिता एवं अंकिता धमाके से डर गईं। वहीं उनकी मां संतोष घर के बाहर ही बर्तन साफ कर रही थी, जो धमाके में बाल-बाल बच गई। संतोष ने कहा कि ऊपर वाले का शुक्र है कि हादसे में परिवार की जान बच गई।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी और गैस एजेंसी के मैनेजर 

धमाके से जहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, वहीं सूचना मिलने पर गैस एजेेंसी के मैनेजर ने भी घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के संबंध में जानकारी ली। वहीं सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना कर घटना की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed