फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two groups in Kalayat grain market

Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में दो गुट

Sun, 24 Mar 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Mar 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Two groups in Kalayat grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। व्यापारियों में मतैक्य न होने के कारण कलायत अनाज मंडी व्यापारी यूनियन दो धड़ों में बंट गई। एकका नेतृत्व कर रहे पूूर्व मंडी प्रधान बिजेंद्र सहारण ने बताया कि नई यूनियन के गठन के लिए कलायत अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें मौजूद व्यापारियों से विचार विमर्श के बाद सुरेंद्र ढुंडवा को मंडी प्रधान व प्रमोद कांसल को उप प्रधान पद के लिए चुना गया।

इस अवसर पर विजेंद्र सहारण कौलेखां, राममेहर जुलानीखेड़ा, सुरेश चौशाला, पूर्व प्रधान पवन अग्रवाल, रवींद्र प्रधान, पवन दुर्गा राइस, राकेश कांसल, ऋषिपाल, नरेश गोयल ने चुने गए प्रधान सुरेंद्र ढुंडवा व उपप्रधान प्रमोद कांसल को माला पहना समर्थन दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस निर्णय से नाखुश दूसरे गुट ने अपनी अलग से बैठक की। पूूर्व प्रधान रणधीर सिंह, जोरा मटौर, दिलबाग सिंह आदी व्यापारियों ने प्रधान पद के लिए पूर्व में मंडी के प्रधान रहे सोहन लाल के नाम पर प्रधान व पवन कौलेखां को उपप्रधान पद दिए जाने पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी। इसके साथ ही दूसरे गुट के व्यापारियों ने चुने गए दोनों पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed