फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two fugitives arrested

Kaithal News: दो भगोड़े गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two fugitives arrested

विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने कार्रवाई की। पहले मामले में, एसआई सतीश कुमार की टीम ने वजीरखेड़ा निवासी कृष्ण को पकड़ा। 23 अप्रैल 2022 को कृष्ण को पुलिस ने 26.50 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था और थाना सदर कैथल में केस दर्ज किया गया था। जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया।


न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने पर उसे 10 जुलाई 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में, एएसआई राजकुमार की टीम ने सीवन निवासी सन्नी को काबू किया। उस पर 29 मई 2019 को सीवन से छह कट्टे गेहूं चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जमानत के बाद वह भी न्यायालय में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना पर उसे 17 मार्च 2025 को भगोड़ा घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed